Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन द्वारा ड्राइवरों की मांगों को लेकर 20 जनवरी से आंदोलन

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन द्वारा ड्राइवरों के लंबित मांगों को लेकर आगामी 20 जनवरी से आंदोलन की घोषणा कर दी गई है, इनके द्वारा इसको लेकर तमाम ड्राइवरों के साथ रविवार को बरमामाइंस पार्किंग गेट पर एक बैठक की गई।

बैठक में तमाम ड्राइवरों ने अपनी – अपनी समस्याएं यूनियन के समक्ष रखी, इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने बताया कि यूनियन द्वारा रेट मे बढ़ोतरी की मांग पूर्व से ही उठाई जा रही थी। अब ड्राइवरों की समस्याओं को भी उसमें शामिल किया गया है, ड्राइवरों को महीने में कम से कम 10 ट्रिप लोडिंग मिलनी चाहिए साथ ही ड्राइवरों के वेतन मे बढ़ोतरी, कंपनी के भीतर उनके खाने की सुविधा, शौचालय की समुचित वयवस्था जैसे कई मांगे इसमें शामिल है, इन तमाम मांगो को लेकर सभी ड्राइवर एवं वाहन मालिक हड़ताल कर अपना आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *