जमशेदपुर : टोनी सिंह हत्या का हुआ खुलासा, तीन अपराधी हुए गिरफ्तार
जमशेदपुर में 15 तारीख की रात्रि समय करीब 11:45 बजे उलीडीह थाना के अंतर्गत मानगो डिमना चौक के समीप उमा टिफिन के पास टोनी सिंह की हत्या अपराधकर्मियों द्वारा कर दी गई थी।

मृतक टोनी सिंह के साथ उसके साथी विष्णु टुडू को भी गोली लगी थी,जिसमें वह घायल हो गया था। जिसमें मृतक की पत्नी सविता सिंह द्वारा अविनाश सिंह, उत्तम मंडल और नीतीश पोद्दार को नामजद किया गया था ।और उसके विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई गई थी। उक्त घटना के संदर्भ में मानगो उलीडीह थाना में कांड संख्या 311/2024 दर्ज किया गया ।

कांड के खुलासे के लिए और गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया था। छापामारी दल द्वारा मानवीय एवं तकनीकी सहायता के आधार पर कांड के अभियुक्त मोनी मोहंती को उलीडीह थाना अंतर्गत nh33 वसुंधरा स्टेट वाले रास्ते के समीप शिव मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया।
