Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड मुक्ति मोर्चा डूबता हुआ जहाज है, इस जहाज की सवारी अब कोई भी नही करना चाहता – मालती गिलुवा

चक्रधरपुर : भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा ने प्रदेश में झामूमों के बड़े नेताओं के द्वारा पार्टी छोड़ने पर जुटकी लेते हुए बयान दिया है, साथ ही भाजपा में सम्मिलित होने पर पुर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम का पार्टी में स्वागत किया है। उन्होंने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा डूबता हुआ जहाज है, इस जहाज की सवारी अब कोई भी करना नहीं चाह रहा है।

आए दिन इस जहाज से कोई ना कोई भाग रहे हैं। पहले सीता सोरेन उसके बाद चंपई सोरेन और आज संथाल क्षेत्र के बड़े नेता लोबिन हेंब्रम उस जहाज को अलविदा कह भाजपा रूपी राष्ट्र हितेषी जहाज में सवारी के लिए आ बैठे हैं। उन्हें अच्छी तरह मालूम है कि भाजपा की जहाज कभी डूबने वाली नहीं है, इसलिए इसकी सवारी करना सुरक्षित होगी। आम जनता भी यह देख रही है कि आने वाले समय में झारखंड राज्य भाजपा के हाथ में ही सुरक्षित रहेगा।

प्रदेश का चौतरफा विकास भाजपा ही कर सकती है, इसलिए जनता पूरी तरह मन बना चुकी है की आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जीत दर्ज करानी है। श्रीमती गिलवाने झारखंड के जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में आप लोगों के भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है, और भाजपा की सरकार बनना तय है। भाजपा जीतती है तो झारखंड में हर वर्ग एवं राज्य का चौतरफा विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *