जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने मरांगहातु जलापूर्ति योजना का किया निरीक्षण

कुचाई प्रखंड में ग्रामीणों की शिकायत पर जलापूर्ति योजना का निरीक्षण करने शनिवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बीदरा मरांग हातु गांव पहुंचे इस दौरान उन्होंने देखा कि पीएचडी विभाग की ओर से बनी जलापूर्ति योजना में काफी अनियमितता बरती गई है।

विभाग की ओर से योजना को पुरा कर लिया गया है। लेकिन पेयजल योजना का लाभ ग्रामीण को नहीं मिल पा रहा है। जिससे ग्रामीण में काफी नाराजगी देखी जा रही है जिससे जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बीदरा ने कहा कि प्रखंड के अन्य पंचायती से भी शिकायत मिली है। जल्दी ही जांच को लेकर जिला के उपायुक्त को पत्र सौंपा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं को लेकर सरकार को और से अरबो रुपए खर्च की गई है। लेकिन धरातल में ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं विभाग की ओर से भी काफी लापरवाही बरती जा रही है। जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि विभाग के पेयजल योजनाओं में सुधार लाने की बात कही। ताकि लोगों को पेयजल योजना का लाभ मिल सके। मौके पर कान्हु सीय, राकेश सीय, समेत पीएचडी विभाग के कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे।

