झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक लोबिन हेंब्रम भाजपा में शामिल, झामुमो को एक और बड़ा झटका
झारखंड मुक्ति मोर्चा को एक बार और बडा झटका लगा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के बौरियो से विधायक लोबिन हेंब्रम पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। शनिवार को उनकी झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में ज्वाइन कराया गया।

इस मौके पर भाजपा के चुनाव के सह प्रभारी हिमांता विस्वा सरमा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चपाई सोरेन, विपक्ष के नेता अमर बाउरी,सीता सीरेन , समेत अन्य लोग मौजूद थे। लोबिन हेंब्रम ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सिर्फ कुछ लोगों की पार्टी बनकर रह गई है। एक परिवार तक ही सीमित है।

उन्होंने बताया कि पार्टी में कोई लोग नाराज चल रहे हैं और दम घुट रहा है। अगर कोई आवाज उठाता है तो उनकी दरकिनार कर दिया जाता है।लोबिन हेंब्रम ने कहा पार्टी के लिए काम किया है गुरुजी शिबू सोरेन के साथ मिलकर काम किया है।अलग झारखंड राज्य की लड़ाई हम लोगों ने लड़ी और अब सरकार में आने के बाद से हेमंत सोरेन अपने कुछ लोगों के साथ मिलकर काम कर रहे है और भ्रष्टाचार की बढ़ावा दे रहे है।
