Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव अंतराष्ट्रीय 2024 जमशेदपुर शहर में, स्थानीय भाषा के फिल्मकारों के लिए निशुल्क प्रविष्टि, अंतिम तिथि 31 जुलाई

गर्व की अनुभूति हो रही है कि , वर्ष 2018 से ही लगातार प्रतिवर्ष  झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  अंतराष्ट्रीय’ का सफल आयेजन जमशेदपुर शहर में होते हुए आ रहा  है । जिसमे पूर्ण करने में अस्मा इंडिया चैरिटेबल (कला संस्कृति को समर्पित एन जी ओ) एवं मित्रा प्रोडक्शन (चलचित्र हेतु पंजीकृत संस्था) संयुक्त रूप से कार्य कर रही है ,राज्य के स्थानीय भासा फिल्मकारों के लिए इस वर्ष से पूर्णतः निशुल्क प्रविष्टि जमा करने के लिए प्रावधान रखा गया है। जिसमे www.jharkhandnationalfilmfestival.com के वेबसाइट में जाकर जमा कर सकते हैं ।फीचर फिल्म, शार्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो, डॉक्यूमेंट्री इसमें शामिल कर सकते है ३१ जुलाई, महीने के आखरी तारीख तक जमा करने की अंतिम तिथि रखी गई है |

संजय उदय सतपथी एवं राजू मित्रा ने बताया कि , इस वर्ष “पांचवे” झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 में अक्टूबर – माह में होना है ,जिसमें बॉलीवुड एवं झारखंड (झोलीवुड) के दिग्गज कलाकारों का समागम देखने को मिलेगा झारखंड राज्य के पारंगत कलाकार  कला प्रदर्शन कर नागपुरी, संथाली, छाऊ खोरटा, मुंडारी व अन्य झारखंड के भाषाओ में अपनी प्रस्तुति को चलचित्र माध्यम से राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थल , रोचक किस्से कहानियों को प्रस्तुत करने का कार्य करेंगे, जिससे निसंदेह हमारे राज्य का नाम राष्ट्रीय पटल पर नए स्तम्भ स्थापित करेगा।कार्यक्रम के संरक्षक में भरत सिंह, सुखदेव महतो, पूर्वी घोष, अरुण बाकरेवाल के साथ साथ एडवाइजरी बोर्ड से संजय पांडेय,गगन रस्तोगी, कन्हैया लाल , जया सिंह, दीपिका बनर्जी मौजूद रहे |

इस वर्ष अभी तक भारत में झारखंड के अलावे दुनिया के 10 देशों से यूनाइटेड स्टेट, जर्मनी , ब्राज़ील, आयर लैंड , इटली, जापान आदि देशो से फिल्मों की प्रविष्टि जमा हो चुकी है | कार्यक्रम को पूर्ण रूप हर साल की तरह *सफल बनाने में क्रिएटिव हेड व मैसकॉम शिक्षिका जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की शालिनी प्रसाद, डायरेक्टर उदय सतपथी एवम नविन प्रधान, शिवांगी सिंह ,राज प्रामाणिक, सुधीर महतो ,अभिषेक सारंगी, बबली दत्ता जैसे टेक्निकल सदस्य का भरपूर सहयोग मिल रहा है! क्रिएटिव हेड व मासकॉम – शिक्षिका जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की शालिनी प्रसाद ने बताया की फिल्म को ज्यूरी सदस्य में अनिल रामचंद्र शर्मा, अलिक रॉय, धनंजय मंडल , मानसिंह माझी, राजीव सिन्हा जैसे फिल्म निर्देशक शामिल किए गए है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *