छात्र नेता सह रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो एवं सहायक पुलिस कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मशाल जुलूस…

खरसावां प्रखंड क्षेत्र के केरसे मुड़ा चौक में शनिवार को जेबीकेएसएस के सक्रिय सदस्यों के द्वारा केंद्रीय कमिटी के निर्देशानुसार प्रखंड कमिटी के द्वारा सहायक पुलिस कर्मियों के ऊपर शुक्रवार को हुए लाठीचार्ज और छात्र नेता सह रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो के ऊपर लाठीचार्ज के विरोध में खरसावां ब्लॉक गेट से केरसे मुड़ा चौक पैदल चल कर मशाल जुलूस निकाला गया। केरसे मुड़ा के समीप सदस्यों के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया।

मौके पर केंद्र टीम से जिला विस्तार हेतु टीम भी मौजूद थी तथा केंद्रीय महासचिव पांडुरम हाईबुरु एवं सिंहभूम लोकसभा प्रत्याशी दामोदर सिंह हांसदा भी मौजूद थे और सक्रिय सदस्य सुखराम सोय, दीपक बोईपाई,तपन महतो , भूपति महतो,महेश महतो, मनोज बनर्जी,सुखदेव हेम्ब्रम , राजेश उरांव, ललित महतो,पंडित महतो,सुमित महतो, विजय महतो,मिथुन महतो,सुशील महतो ,संजय महतो, शैलेश महतो आदि अन्य उपस्थित थे।

