Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर में प्रस्तावित बिहार – यूपी स्वाभिमान एकता यात्रा कार्यक्रम का जेकेएलएम ने किया विरोध, रोक लगाने हेतु उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22. 09.2024, रविवार दोपहर 3:00 बजे बारीडीह चौक से एग्रीको मैदान तक होने वाली बिहार यूपी का स्वाभिमान एकता यात्रा सह बिहार – यूपी का महाजुटान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें सागर तिवारी आयोजनकर्ता एवं मनीष कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल है।

सवाल उठता है कि बिहार- यूपी स्वाभिमान एकता यात्रा सह बिहार – यूपी का महाजुटान कार्यक्रम बिहार यूपी में ना होकर झारखंड में क्यों ? झारखंड ने आपको अपना बनाया, मान- सम्मान दिया, रोजी रोटी दिया, और आज झारखंड के नाम पर स्वाभिमान यात्रा ना करके यूपी- बिहार के नाम से स्वाभिमान यात्रा करके झारखंडी आदिवासी मूलवासी जनमानस की आत्मा सामान को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। कुछ लोग अपने निजी राजनीति लाभ के लिए यह सब कर रहे हैं , इससे झारखंडी लोगों में रोस भाव प्रकट हो रही है , आपसी तनाव पैदा हो सकती है, जो झारखंड हित में कतई अच्छी नहीं है।

इस पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा परिवार विरोध व कार्यक्रम पर रोक लगाने हेतु निवेदन करती है। यदि विभाग व प्रशासन के द्वारा उक्त कार्यक्रम की स्वीकृति दी जाती है तो पूरे झारखंड के गली मोहल्ले सड़क आदि पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा परिवार इसका विरोध प्रदर्शन करने का काम करेगी इसका जिम्मेदार आप स्वयं होंगे । अतः आपसे नम्र निवेदन है कि उपरोक्त विषय पर त्वरित करवाई करते हुए अविलंब कार्यक्रम पर रोक लगाने की कृपा करें , जिसके लिए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा परिवार आपका आभारी बना रहेगा।

कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल के केंद्रीय पदाधिकारी, जिले पदाधिकारी के साथ-साथ पूरे जिले के बूथ स्तरीय तक के कार्यकर्ता करता मौजूद थे, कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष नवीन महतो ने मीडिया के सामने राज्य के सभी दलों से आग्रह किया यह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का ही केवल दायित्व नहीं पूरे राज्य के लिए है, इसमें सभी दलों को भागीदारी देने की आवश्यकता है आदिवासी मूलवासी झारखंड बचाव हेतु। इसमें मुख्य रूप से सभी केंद्रीय पदाधिकारी, कोल्हान प्रमंडलीय एवं अन्य सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *