Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के कार्तिक मेमोरियल क्लब, पदमपुर द्वारा टुसू मेला के शुभ अवसर पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कार्तिक मेमोरियल क्लब पदमपुर सिनी घोड़ा चौक की ओर से टुसू मेला के शुभ अवसर पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इस मेला का मुख्य अतिथि खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति JBKSS के सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ होनहागा, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय महिला मोर्चा सचिव बेबी महतो ने शिरकत किया।

इस वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जैसे बेलून फोड़,बच्चों का दौड़,म्यूज़िकल चीयर रेस, चुका रेस,मेढक रेस,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता रखा गया।अंत में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह JBKSS के सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ होनहागा ने ग्रमीणों को संबोधित करते हुए कहा, खेलकूद प्रतियोगिता से समाज और संस्कृति को बचाये रखने की आवश्यकता है।

खेलकूद से मानसिक संतुलन भी स्वस्थ रहता है। खेलकूद के साथ कैरियर पर भी फोकस करने का सभी बच्चों को सलाह दिया। मौके पर श्याम सुंदर महतो, किशोर महतो, सहनन्द महतो, प्रवीण महतो, सभी कमेटी के सम्मानित सदस्य गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *