Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला भाजपा कार्यालय में गांव चलो अभियान के निमित्त बैठक सह कार्यशाला संपन्न

आज दिनांक 27/01/24 को सरायकेला स्थित भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में आने वाले दिनों में प्रदेश भर में चलने वाले कार्यक्रम गांव चलो अभियान के निमित्त बैठक सह कार्यशाला संपन्न हुई।
आज संपन्न हुए कार्यक्रम में इस अभियान के जिला संयोजक सह भाजपा संगठन में प्रदेश मंत्री श्री नंद जी प्रसाद ने निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम के लिए कई टोलियां बनानी है


जो गांव गांव जाकर अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को लेकर मंडलों में कार्यशाला का आयोजन करेंगे,साथ ही पंचायतो में संयोजक बनाएं जायेंगे जो गांव में प्रवास करेंगे।
श्री नंदजी प्रसाद ने बताया यह अभियान तय समय 04.02.24 से लेकर 10.02.24 तक चलेगा।
श्री प्रसाद ने कहा आगामी 11.02.24 को पंडित दीनदयाल जी के पुण्यतिथि के अवसर पर समर्पण दिवस एवं बाबा तिलकामांझी का 100वां जयंती प्रत्येक बुथो पर मनाया जायेगा। साथ ही नव मतदाताओं को मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जायेगा, इस दौरान आम लोगो से छोटी छोटी राशि चंदे के रूप में एकत्रित की जाएगी,साथ ही आने वाले चुनावों में मत का प्रतिशत बढ़ाने की योजना पर भी काम करना है।


बैठक में उपस्थित जिला के संगठन प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता श्री जेबी तुबित ने कहा इस अभियान की तय समय पर समीक्षा की जायेगी।आज संपन्न हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा संगठन में प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री बड़कुंवर गगराई के अलावा,भाजपा नेता गणेश माहली,रमेश हांसदा,मनोज चौधरी, सुनील श्रीवास्तव भी मंचासीन थे।
इनके अलावा श्री लाल सिंह सोय,अभिजीत दत्ता,श्री अमित सिंहदेव,श्री बद्री दरोगा,श्री अमित केसरी,श्री राजकुमार सिंह,श्री बिरेंदर सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *