खरसावां के भाजपाइयों ने हेमंत सरकार एवं पुलिस प्रशासन का पुतला फुंका

खरसावां प्रखंड के भाजपाइयों ने हेमंत सरकार एवं पुलिस प्रशासन का पुतला फुंका। खरसावां प्रखंड अध्यक्ष हीपना सोरेन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को देर शाम को खरसावां थाना के सामने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। साथ ही हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा खरसावां विधानसभा प्रभारी जटाशंकर पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री को झारखंड की जनता से इतना भय हो गई है की 23 अगस्त को रांची में आयोजित युवा आक्रोश रैली में शामिल होने जा रहे लाखों कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रुकने कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज, आशु गैस, वाटर कैनन छोड़ने आदि कार्य किया गया।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष लाल सिंह सोय ने कहा की मुख्यमंत्री चुनाव के पूर्व किये गये वादी पुरा कर नहीं पाये है। जिससे वह झारखंड की जनता से घबराकर हिंसा पर वह उतारु हीं गये है आने वाले दोनों में आंदोलन और तेज होगा। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, हीपना सोरेन, जटाशंकर पांडे, लाल सिंह सीय, जिला मंत्री विश्वजीत प्रधान, प्रशांत महतो, राइतु हेंब्रम, बिषकठ प्रधान, समीर नायक, आदि उपस्थित थे।

