खरसावां में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पल्स पोलियों ड्रॉप पिलाने का कार्य आरंभ

खरसावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो बूंद जिंदगी के छूट न जाए नन्हे मुन्ने की जिंदगी रूठ न जाए। पल्स पोलियो अभियान के खरसावां चिकित्सा प्रभारी ने तीन दिवसीय मुहिम चलाकर पल्स पोलियों ड्रॉप पिलाने का कार्य आरंभ किया।

साथ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक गाड़ी को झंडा दिखाकर ग्रामीण क्षेत्र के लिए अभियान के प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया। पल्स पोलियों अभियान रविवार से आरंभ होकर मंगलवार शाम तक पोलियो ड्रॉप पिलाने का कार्य करेंगे। शिविर के अंतिम दो दिन यह टीम घर-घर जाकर सर्वेक्षण करते हुए छुटे हुए बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का भी कार्य करेंगे।
