Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के बुरुडीह में मां शीतला प्राण प्रतिष्ठा एवं 108 कलश यात्रा संपन्न

खरसावां प्रखंड अंतर्गत गांव महली साई बुरुडी में जय मां शीतला प्राण प्रतिष्ठा 108 कलश यात्रा संजय नदी से 4 किलोमीटर पैदल कलश यात्रा को लेकर मंदिर प्रांगण महिलाओं के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचे, ग्राम वासियों के द्वारा वर्षों से शीतला मां का पूजा करते हुए आ रहे थे। ग्रामीणों के सहयोग से शीतला मां का नवनिर्माण मंदिर का भी उद्घाटन अतिथियों के द्वारा किया गया। सभी श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी खीर भोग का भी वितरण किया गया।

अतिथि के रूप में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय संगठन सचिव सिद्धार्थ होनहागा, केंद्रीय संगठन सचिव सोमनाथ महतो, महिला मोर्चा केंद्रीय सचिव बेबी महतो उपस्थित थे ,मौके पर सौरभ महतो कार्तिक महतो सुरेंद्र महतो कमल महतो दिनेश महतो अनिल महतो रिंकू महतो जगन्नाथ महतो सुमित महतो अजीत महतो विक्रम महतो डोमन महतो आदि काफी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *