भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में सरायकेला जिला कार्यालय में बैठक संपन्न
आज दिनांक 31/03/24 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में सरायकेला स्थित जिला कार्यालय में एक कामकाजी बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री बाबूलाल मरांडी ने कहा मतदान के दिन मत का प्रतिशत कैसे बढ़े हमे इस बात का ख्याल रखना है, हमे समाज के विभिन्न वर्गो में व्यापक जन संपर्क अभियान चलाना है, हमे सभी लाभार्थियों से संपर्क करना है।

उन्होंने कहा पिछले एक वर्ष से भाजपा संगठन चुनावी तैयारियों में लगा हुआ है,किसी राजनैतिक कार्यकर्ता के लिए चुनाव इमर्जेंसी ड्यूटी होता है हम कार्यकर्ताओ को हमेशा तैयार रहना है। बैठक को संबोधित करते हुए वर्तमान सांसद सह भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा आपकी प्रत्यासी को आप जब भी ढूंढेंगे मौजूद रहेगी,उन्होंने कहा हमे अफवाह पर ध्यान नहीं देना है हमे एकजुटता से चुनाव में जुट जाना है।

आज के संपन्न हुए बैठक में श्री बाबूलाल मरांडी, श्री मधुकोड़ा, श्रीमती गीता कोड़ा, गीता बालमुचू, श्री सुबोध कुमार गुड्डू, श्री उदय सिंहदेव, श्री बिनोद श्रीवास्तव, श्री शैलेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, श्री बॉबी सिंह, श्री गणेश महाली, श्री अनंत राम टुडू, श्री रमेश हांसदा, राकेश सिंह, मीनाक्षी पटनायक, राजा सिंहदेव, हरिकृष्ण प्रधान, सुनिल श्रीवस्ताव, कुबेर सारंगी, चामी मुर्मू, शंभू मंडल, रितिका मुखी, मनोज तिवारी, राकेश मिश्रा, ललन शुक्ला, सूर्या देवी, सोहन सिंह, निरंजन मिश्रा, कृष्णा प्रधान, संजय सरदार, रश्मि साहू, अभिषेक आचार्या, पंकज कुमार, बिरेंदर सिंह, अमितेश अमर, अमित सिंहदेव, बिमल साहू, खिरोद महतो, नारायण महतो, बद्री दरोगा, मनोज महतो, देवेश महापात्रा, अमन प्रसाद सहित सभी मंडल के शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक सह- संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
