Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सराइकेला खरसावां जिला विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल की बैठक कांड्रा बाजार हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न

आज दिनाँक 31मार्च 2024 को सेराइकेला खरसावां जिला विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल की जिला बैठक कंडरा बाजार हनुमान मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री श्री अजय मिश्रा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 09 अप्रैल को हिंदू नववर्ष पूरे जिला में धूमधाम से मनाई जाएगी,साथ ही 09 अप्रैल से 24 अप्रैल तक राम जन्मोत्सव और हनुमान जयंती मनाया जायेगा।

षष्टी पूर्ति वर्ष में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। 08 अप्रैल तक ज़िला के सभी प्रखंडों में जिले के पदाधिकारी के देखरेख में बैठक किया जायेगा। जितने भी कार्यक्रम होंगे, सब मंदिर केंद्रित होंगे। हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ इत्यादि सारे कार्यक्रम को मंदिर केंद्रित करना है। क्योंकि, वर्तमान में चुनाव आचार संहिता लागू है। जिला में कम से कम 500 जगहों पर कार्यक्रम करना है। समरसता प्रमुख सभी प्रखंड में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को आयोजित करवाने की व्यवस्था करें। 25 मई से 07 जून तक प्रशिक्षण में कितने लोग सम्मिलित होंगे, उसका सूची तैयार कर के भेजना है।

आज की बैठक में सभी कार्यक्रम के बारे में विभाग के संगठन मंत्री श्री मिथिलेश महतो जी द्धारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ,
बैठक में प्रांत मातृ शक्ति सह प्रमुख श्रीमती अनिता शुक्ला जी के द्वारा भी मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। आज की बैठक में ज़िला टोली के श्री मनीष बाजपेई जी, श्री मदन मोहन जी, खरसावाँ प्रखण्ड के अध्यक्ष सुब्रत सिंहदेव जी, सह मंत्री अनिल डे जी, बजरंगदल संजोकक मनमीत सिंह जी, गम्हारिया प्रखण्ड मंत्री अमरजीत जी, आदित्यपुर नगर मंत्री प्रिंस राय जी नीमडीह प्रखण्ड अध्यक्ष सुबोध गोराई जी,मंत्री अरुण गोराई जी, खरसावां पंचायत के मंत्री श्री किशोर मिश्रा जी मुख्य रूप से उपस्तित थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *