खरसावां में देर रात सड़क पर उतरे खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, की वाहनों की जांच

खरसावां, जिले के एसपी के निर्देश पर मंगलवार देर रात खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने रात्रि अपराध पर नियंत्रण के लिए एंटी क्राइम ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान चौक चौराहों पर वाहनों की रोक कर उसकी जांच की गई। साथ ही वैसे स्थल पर भी छापेमारी की जहां अड्डे बाज़ी की शिकायत मिली थी, पुलिस को देखते ही अड्डे बाजी करने वाले युवा भाग निकले। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
