सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम की घोषणा, सरायकेला खरसावां जिले के चार तीरंदाज का चयन
जमशेदपुर में आगामी 15 से 25 दिसंबर तक सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन होगा इसके लिए झारखंड टीम को घोषणा हो गयी है। टीम में सरायकेला खरसावां जिला के चार तीरंदाज को स्थान मिला है।

रिकवे राउंड में गुरुचरण बेसरा और इंडियन राउंड में लखन बोदरा, माधव बिरुवा व सुमन गोप का चयन किया गया है विगत 2 दिसंबर को रांची के होटवार ग्राउंड में चयन शिविर में शूटिंग के दौरान प्राप्त अंकों के आधार पर चयन किया गया। यह जानकारी सरायकेला खरसावां तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत चंद्र मोहंती ने दी। अच्छे फॉर्म हैं तीरंदाज लखन बोदरा, माधव बिरुवा व सुमन गोप, खरसावां के सेलायडीह गांव के लखन बोदरा व मांदरुसाई गांव का सुमन गीप जिला तीरंदाजी संघ के तीरंदाज है।
लौखन बोदरा व सुमन गोप खरसावां के दामादिरी मैदान में तीरंदाजी का अभ्यास करते हैं। तीरंदाज माधव बिरुवा दुगनी स्थित तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र का तीरंदाज है। इन सभी खिलाड़ियों को सरायकेला खरसावां तीरंदाज संघ के पदाधिकारी ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
