खरसावां में ऑपरेशन प्रहरी पहल के तहत गस्ती अभियान जारी
खरसावां ऑपरेशन प्रहरी पहल के तहत जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत के निर्देश पर बुधवार को खरसावां थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा गस्ती अभियान चलाया गया।

खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा शहरी व ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में गस्त के दौरान जनसंपर्क करके आम जन को सुरक्षा का अहसास दिलाया इस दौरान पुलिस ने नशाखोरी, अड्डे बाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं पुलिस तथा आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से सभी संवेदनशील स्थानीय मार्गों पर पैदल गश्ती की गई।

खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस लोगों को सुरक्षा एवं खरसावां में कानून व्यवस्था बनाए रखना के लिए प्रतिबद्ध है। अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के स्तर पर सुरक्षा के हर संभव प्रयास जारी है। बाजार व भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है जो निरंतर जारी रहेगा। मौके पर थाना प्रभारी गौरव कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।
