खरसावां: सरस्वती पूजा के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल एवं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड,कुचाई,पंचायत छोटा सेगोय,गाँव तोडंगडी में सरस्वती पूजा के उपलक्ष में दो दिवसीय फुटबॉल खेल और वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, फुटबॉल खेल 32 टीमों की मांग थी, फुटबॉल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह जेबीकेएसएस (JBKSS) के सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ होनहागा, विशिष्ट अतिथि स्थानीय मुखिया लुदरी हेम्ब्रम ने फुटबॉल को किक मारकर फाइनल खेल का शुभारंभ किया,

फाइनल खेल आदित्य सपोर्टिंग वर्सिज डी० एस० ब्रदर के बीच खेला गया, फाइनल खेल बराबर होने के कारण पेनल्टी शूटआउट के द्वारा फैसला किया गया, पेनल्टी शूटआउट में आदित्य स्पोर्टिंग ने तीन गोल दागकर मैच में कब्जा किया, डी इस ब्रदर्स ने दो गोल दाग कर मैच का दूसरा स्थान प्राप्त किया, विजेता टीम रही आदित्य स्पोर्टिंग को खस्सी प्लस नगद राशि ₹15000 देकर पुरस्कृत किया गया , उपविजेता डी०एस० ब्रदर्स नगद राशि 10000 प्लस खस्सी दिया गया, तीसरा स्थान बलराम एफ,सी नगद राशि 5000 देकर पुरस्कृत किया गया ,चौथा स्थान आयुष ब्रदर्स नगद राशि 4000 देखकर पुरस्कृत किया गया , पांचवा स्थान रंगामटी नगद राशि 4000 देकर पुरस्कृत किया गया ,

छटवां स्थान चोके राजनगर नगद राशि 4000 देखकर पुरस्कृत किया गया, सभी विजेताओं को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने खिलाड़ियों का संबोधित करते हुए कहा फुटबॉल खेल पूरा विश्व का लोकप्रिय खेल है, खेल से मानसिक संतुलन स्वस्थ रहता है, खेल के दौरान कैरियर पर फोकस करें ,खिलाड़ियों को नशा पान से दूर रहना चाहिए। नशा से खिलाड़ी और परिवार भी बर्बाद होता है।

मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो ,सचिव महेश्वर महतो कोषाध्यक्ष लखिन्दर महतो, संरक्षक शिक्षक रामविलास महतो, सोनाराम महतो शिक्षक, विष्णु कुमार महतो शिक्षक ,वासुदेव महतो शिक्षक ,प्रदीप प्रमाणिक शिक्षक ,अगणिराम महतो शिक्षक, समाजसेवी तिलक महतो माधव महतो , जेबीकेएसएस के क्रांतिकारी सभी साथी गण व्हाइट टीम, विनीत बोदरा, रमेश बोदरा, राजकुमार जमुदा,कमिटी के सभी सम्मानित सदस्य गण मौजूद थे।
