म्यूटेशन के लंबित मामलों समेत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को शीध्र निष्पादन करें मुख्यमंत्री चंपाई सीरेन के प्रतिनिधि आचार्य जी ने कहा
मुख्यमंत्री चंपाई सीरेन के प्रतिनिधि सनद आचार्य ने राजनगर प्रखंड व अंचल कर्ज़ले का निरीक्षण किया उनके साथ राजनगर प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हासदा भी थे। सनद ने सीओ सह प्रभारी बीडीओ हरीश चंद्र मुंडा से प्रखंड में चल रही है सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देशों को पालन करने को कहा सनद ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में निरीक्षण कर रहे हैं

मुख्यमंत्री ने राज्य में म्यूटेशन के लंबित मामले को शीघ्र ही निष्पादन करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा स्वास्थ्य शिक्षा सड़क बिजली पानी आदि मूलभूत सुविधाएं जनता तक सीधे पहुंच रही है या नहीं हम लोग इसकी पड़ताल कर रहे हैं मुख्यमंत्री जी काफी अनुभवी है वहीं गरीब गुरबो की आवश्यकताओं को भली भांति समझते हैं इसलिए उनकी सोच है कि समय पर काम हो काम में तेजी लाना है विधायक प्रतिनिधि सनद ने यह भी हिदायत दी कि यदि कोई अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही दिखती है, तो उन पर कार्रवाई भी कराई जाएगी। वह राजनगर में कल्याणकारी योजनाओं के कार्यों से संतुष्ट देखें।
