Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां : उत्कल सम्मेलनी के द्वारा उत्कल गौरव स्वर्गीय मधुसूदन दास की 177 वीं जयंती का आयोजन

खरसावां राज महल परिसर में रविवार को उत्कल सम्मेलनी जिला सरायकेला खरसावां के द्वारा उत्कल गौरव स्व मधुसूदन दास की 177 वो जयंती धूमधाम से मनाई गई इस दौरान उत्कल गौरव मधुसूदन दास के चित्र पर माल्या पण कर श्रद्धांजलि दी गई उत्कल सम्मेलनी सरायकेला खरसावां के जिला उपदेष्टा कामाख्या प्रसाद सारंगी ने कहा कि उड़िया भाषा साहित्य का विकास ही हमारा लक्ष्य है। इसके लिए उड़िया भाषा साहित्य को जन जन तक पहुंचा कर एवं महापुरुष मधुसूदन दास के द्वारा उत्कर्ष सम्मेलनी की स्थापना के उद्देश्य को पूरा कर सच्ची श्रद्धांजलि दे।

पूर्व जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र आचार्य जी ने कहा की अपनी भाषा साहित्य संस्कृति की और अधिक सशक्त बनाने के लिये आगे आना होगा उन्होंने उत्कल गौरव मधुसूदन दास द्वारा भाषा साहित्य संस्कृति की उत्थान के लिए किये गये कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। उत्कल सम्मेलनी जिला कमेटी के अध्यक्ष सुमन चंद्र मोहंती ने कहा कि दिवंगत मधुसूदन दास के अथक प्रयास से 1903 में उत्कल सम्मेलनी के गठन हुआ था इसके बाद 1 अप्रैल 1936 में स्वतंत्र ओडिशा प्रदेश के गठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही साथ ही उड़िया भाषा साहित्य संस्कृत के उत्थान में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी आज के दिन में मधुसूदन दास के बताये मार्ग पर चलकर भाषा साहित्य के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प हम सभी ने लिया।

इस अवसर पर उत्कल सम्मेलनी जिला प्ररिदशक सुशील सारंगी ने बताया कि उत्कल सम्मेलनी उड़ीसा सरकार के एक मान्यता प्राप्त सस्ता है जो की इसके द्वारा विचलंचल राज्य के झारखंड छत्तीसगढ़ आंध्र एवं बंगाल में ओड़िया भाषा भाषी जिला में उड़ीसा सरकार के शिक्षा विभाग के और विभिन्न विद्यालय में ओड़िया शिक्षक नियुक्ति करके उत्कल सम्मेलनी के और से उड़िया भाषा के छात्र-छात्राओं को उड़िया भाषा में शिक्षा दिया जा रहा है जो की ओडिशा सरकार शिक्षा विभाग एवं उत्कल सम्मेलनी के और से एक से आठ श्रेणी तक बच्चों को निशुल्क साहित्य किताब वितरण किया जाता है जो की ओड़िया शिक्षक को शिक्षा विभाग की ओर से मानदेय दिया जाता है। श्री सुशील सारंगी ने ओडिशा सरकार के शिक्षा विभाग एवं उत्कल सम्मेलन केंद्र कमेटी को आभार व्यक्त किया है।इस कार्यक्रम में उपस्थित उत्कल सम्मेलनी जिला सचिव अजय प्रधान, उपाध्यक्ष बिरोजा पति, कोषाध्यक्ष सपन मंडल,लखिदर नायक, रंजीत मंडल, सुशांत प्रधान, भारत चंद्र मिश्रा, चंद्रभानु प्रधान, रश्मि रंजन मिश्रा, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *