खरसावां की बेटी सुमन गोप ने लहराया परचम, राजस्थान के जयपुर में आयोजित 41वीं एनटीपीसी सब जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में जीता एक स्वर्ण व एक रजत पदक
खरसावां : राजस्थान के जयपुर में आयोजित 41वीं एनटीपीसी सब जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में खरसावां की सुमन गोप ने प्रतियोगिता के पहले दिन इंडिविजुअल राउंड स्पर्धा में एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता।

वही इंडिविजुअल राउंड में 20 मीटर की दूरी पर निशाना साधते हुए स्वर्ण पदक तथा 30 मीटर की दूरी पर निशान साधते हुए रजत पदक प्राप्त किया। चैंपियनशिप का आयोजन तीन से 10 जनवरी तक हो रही है। मिक्स टीम, टीम इवेंट व ओलंपिक राउंड के खेल होने हैं।

बता दें सुमन गोप खरसावां प्रखंड क्षेत्र के मांदरुसाही गांव की रहने वाली है। सुमन गोप की उपलब्धि पर जिला तीरंदाजी संघ को सचिव सुमन चंद्र मोहंती एवं कोच शिवकुमार कुंभकार ने बधाई दी है।
