खरसावां की मां आकषिणी विकास समिति ने दस हजार श्रद्धालुओं के बीच बाटी मूढी और चना|
खरसावां की मां आकषिणी देवी के पारंपरिक धार्मिक आखान यात्रा पर पूजा अर्चना करने पहुंचे लगभग दस हजार श्रद्धालुओं के बीच मां आकषिणी विकास समिति द्वारा निशुल्क मूढी और चना, पकौड़ी, एवं चाय का वितरण किया गया इसका उद्घाटन खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय द्वारा किया गया मौके पर सीय ने कहा कि मां आकषिणी देवी का भक्तों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है भक्तों की सेवा के लिए मां आकषिणी विकास समिति हमेशा तैयार रहती है उन्होंने कहा कि मां ने केवल खरसावां बल्कि संपूर्ण देशवासियों के लिए आस्था का प्रतीक है श्रद्धालु जिस आस्था और श्रद्धा के साथ मां आकषिणी देवी की पूजा करते आ रहे हैं , वह सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि मां आकषिणी देवी देशवासियों की सुख और समृद्धि प्रदान करें यही मां के दरबार में कामना की जाती है। मौके पर प्रभाकर मंडल, हेमंत मंडल, सपन मंडल, सुधांशु शिखर चौहान, कंचन चौहान, शंभू मंडल, गजेंद्र नाथ चौहान, आशीष मंडल, सुनील मंडल, लक्ष्मण गांगुली आदि मौजूद थे।
