खरसावां में एक माह तक चलने वाली पारंपरिक आखान यात्रा शुरू, 320 फीट ऊंची चोटी पर आकषिणी देवी की पूजा शाम तक चलती रही। माता आकषिणी देवी के दरबार में झुकी हजारों शीश पूजा अर्चना कर की परिवार की खुशहाली की कामना
मां आकषिणी देवी के दरबार में अर्जी लगाने वाले भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने से मां के प्रति भक्तों की आस्था दिनों दिन बढ़ती जा रही है । यज्ञ में जो महत्व अशवमेध का है महत्वपूर्ण आखान यात्रा का भी है हजारों श्रद्धालु खरसावां की मां आकषिणी देवी की आखान यात्रा में शामिल होकर शीश झुकाया माता आकषिणी देवी की पूजा अर्चना पारंपरिक रीति रिवाज के तहत की गई

आस्था व विश्वास का प्रतीक मां आकषिणी देवी की पूजा करने व आखान यात्रा में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी है भक्ति परिवारों के साथ माता आकषिणी देवी के मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर परिवार के साथ क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की। कोल्हान प्रमंडलीय क्षेत्र के साथ-साथ झारखंड, बिहार उड़ीसा व पश्चिम बंगाल से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी है

माता आकषिणी देवी के दरबार में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, ऊर्जा विभाग के सांसद प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह देव भी पहुंचे। मां आकषिणी देवी के समक्ष शीश झुकाते हुए क्षेत्र की खुशहाली व विकास की कामना की।
श्रद्धालुओं ने पूरे परिवार के साथ माता के मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली के लिए कामना की। खरसावां के चिलकु में 320 फीट ऊंची चोटी पर स्थापित आकषिणी देवी की पूजा अर्चना सुबह से शाम तक चलती है इस अवसर पर खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि मां आकषिणी देवी भक्तों की हर मुराद पूरा करती है मां के शक्तिपीठ को विकसित किया जाएगा उन्होंने कहा कि निकट समय में मां शक्ति पीठ को आगे विकसित करने के लिए राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है मां के चरणों में शीश झुकाने वाले श्रद्धालुओं की भक्ति प्रदान कर मां के आशीर्वाद में मंदिर परिसर में विवाह मंडप, चेंजिंग रूम, शौचालय और मुख्य द्वार का निर्माण किया गया उन्होंने कहा कि मां सब की मनोकामनाएं पूरी करें।
