किरीबुरु : सारंडा को नक्सल मुक्त करने के लिए तिरिलपोसी में बनाया जा रहा पुलिस कैंप
सारंडा में लंबे अर्से बाद एक बार फिर नयी रणनीति के तहत पैर जमा रहे भाकपा माओवादी नक्सलियों को सारंडा से खदेड़ भगाने हेतु पुलिस ने सुरक्षा घेरा मजबूत करना प्रारम्भ कर दिया है। पुलिस सारंडा को नक्सलियों से पुरी तरह से मुक्त कराकर रखना चाहती है। इसी वजह से सारंडा के जराईकेला थाना अन्तर्गत तिरिलपोसी में पुलिस व सीआरपीएफ की निगरानी में नया कैम्प स्थापित किया जा रहा है। इसकी पुष्टि कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने की है।उल्लेखनीय है कि सारंडा वर्ष 2001 से नक्सलियों का गढ़ रहा है। बाद में यह नक्सलियों का इआरबी जोन का मुख्यालय बनाया गया. यहां एक करोड़ का ईनामी नक्सली नेता प्रशांत बोस, शिला दी, मिसिर बेसरा, विवेक आदि के अलावे संदीप, निर्भय, अनमोल, मोछू, कांडे होनहागा, अनल दा जैसे बडे़ खूंखार नक्सली रहते थे। वर्ष 2011 में आपरेशन ऐनाकोंडा चलाकर पुलिस ने न सिर्फ सारंडा से नक्सलियों को खदेडा़, बल्कि सारंडा के थोलकोबाद, जुम्बईबुरु, करमपदा, किरीबुरु, मुर्गापाडा़, सैडल, छोटानागरा, दीघा, कलियपोश, रोवाम, टीमरा, जराईकेला आदि स्थानों पर स्थाई कैंप लगाकर उनके गतिविधियां को खत्म कर दिया था। इतने कैंप सारंडा में लगाये जाने के बावजूद सारंडा के ग्रामीण लंबे समय से तिरिलपोसी, मारंगपोंगा, नवागांव में तीन और कैम्प लगाने की मांग कर रहे थे. लेकिन तब पुलिस से इसे गंभीरता से नहीं लिया।अब जब कोल्हान में पुलिस आपरेशन के बाद भागकर जब नक्सली पुनः सारंडा में सक्रिय होकर पैर जमाने लगे तब पुलिस ने भी अपनी पूर्व की गलतियों से सीख लेकर तिरिलपोसी में कैंप स्थापित करना प्रारम्भ कर दिया है। ग्रामीण तिरिलपोसी के अलावे मारंगपोंगा व नयागांव क्षेत्र में भी एक एक कैंप लगाने की मांग दबी जुबान कर रहे है। ताकि नक्सलियों की गतिविधियां को पुरी तरह से नियंत्रित व सारंडा को नक्सल मुक्त करने में आसानी हो। बीते दिनों नक्सलियों ने समठा गांव निवासी अपने पुराने साथी नेल्शन भेंगरा की हत्या पुलिस मुखबिरी के आरोप में कर दिया था।उस दिन कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा स्वयं पुलिस टीम के साथ तिरिलपोसी में मौजूद थे। अजय लिंडा वर्ष 2011 में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बडा़ चलाय गया औपरेशन ऐनाकोंडा का नेतृत्व भी बतौर प्रशिक्षु आईपीएस सह किरीबुरु के एसडीपीओ किये थे। उस वक्त नक्सलियों ने थोलकोबाद में अजय लिंडा की टीम पर एलएमजी जैसे हथियार से फायर झोंका था। इस हमले में अजय लिंडा बाल बाल बच गये थे।


After a long time, the police has started strengthening the security cordon to drive out the CPI Maoist Naxalites who are once again gaining a foothold in Saranda under a new strategy. The police want to keep Saranda completely free from Naxalites. For this reason, a new camp is being established under the supervision of police and CRPF at Tirilposi under Jaraikela police station of Saranda. This has been confirmed by Kolhan DIG Ajay Linda. It is noteworthy that Saranda has been a stronghold of Naxalites since 2001. Later it was made the headquarters of the ERB zone of Naxalites. Apart from Naxalite leader Prashant Bose, Shila Di, Misir Besra, Vivek etc., who had a reward of Rs 1 crore, big dreaded Naxalites like Sandeep, Nirbhay, Anmol, Mochhu, Kande Honhaga, Anal Da lived here. In the year 2011, by running Operation Anaconda, the police not only drove away the Naxalites from Saranda, but also controlled their activities by setting up permanent camps at places like Tholkobad, Jumbaiburu, Karampada, Kiriburu, Murgapada, Saddle, Chotanagra, Digha, Kaliyaposh, Rowam, Timra, Jaraikela etc. in Saranda. Was abolished. Despite so many camps being set up in Saranda, the villagers of Saranda had been demanding for a long time to set up three more camps in Tirilposi, Marangponga and Navagaon. But then the police did not take it seriously. Now when the Naxalites, after fleeing after the police operation in Kolhan, started becoming active again in Saranda, the police have also learned from their earlier mistakes and started setting up a camp in Tirilposi. Apart from Tirilposi, the villagers are also silently demanding setting up of one camp each in Marangponga and Nayagaon areas. So that the activities of Naxalites can be completely controlled and it becomes easier to free Saranda from Naxalites. Recently, Naxalites had killed their old friend Nelson Bhengra, a resident of Samatha village, on the charges of police informer. That day, Kolhan DIG Ajay Linda himself was present in Tirilposi with the police team. Ajay Linda had also led Operation Anaconda, the biggest operation ever conducted against Naxalites in the year 2011 as a trainee IPS cum SDPO of Kiriburu. At that time Naxalites attacked Ajay Linda’s team in Tholkobad with weapons like LMG. There was a gust of fire. Ajay Linda narrowly escaped this attack.
