Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कोडरमा लोकसभा चुनाव : बगोदर में वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलने पर मतदाताओं ने किया हंगामा

कोडरमा लोकसभा सीट के एक बूथ पर उस वक्त मतदाताओं ने जमकर हंगामा किया, जब वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं मिल रहा था. अंचल अधिकार पुलिस बल लेकर पहुंचे.

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान एक बूथ पर मतदाताओं ने जमकर हंगामा कर दिया. मतदाताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें मतदाता पर्ची मिली है, लेकिन बूथ पर जो वोटर लिस्ट है, उससे उनका नाम गायब है. काफी देर तक हंगामे के बाद प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की.

कोडरमा के इस बूथ पर लिस्ट में नहीं मिल रहा था वोटर का नाम
कोडरमा लोकसभा के तहत आने वाले बगोदर के सरिया स्थित मध्य विद्यालय सह संकुल संसाधन केंद्र पर मतदाताओं ने अपने गुस्से का इजहार किया. हंगामा करने वाले मतदाताओं ने कहा कि वोटर पर्ची उनके पास है. लेकिन, मतदान केंद्र पर जो वोटर लिस्ट है, उससे उनका नाम गायब है. उन्हें मतदान नहीं करने दिया जा रहा है

पुलिस बल के साथ बूथ पर पहुंचे अंचल अधिकारी, लोगों को समझाया
मतदान केंद्र पर हंगामा की सूचना मिलते ही गिरिडीह जिले के सरिया के अंचल अधिकारी (सीओ) संतोष कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मध्य विद्यालय सह संकुल संसाधन केंद्र पर बने मतदान केंद्र पर पहुंचे. उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत करने की कोशिश की.

महिला मतदाताओं में देखा जा रहा है खास उत्साह
बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर बगोदर के विभिन्न बूथों पर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या बूथ पर ज्यादा है. लगातार महिलाएं वोट डालने के लिए बूथ पर आ रहीं हैं. लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार चुनने के लिए महिलाएं बेहद उत्साहित हैं. महिला वोटर के साथ-साथ पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में भी गजब का उत्साह देखा जा रहा है.

बगोदर में बंपर वोटिंग जारी
कोडरमा लोकसभा सीट के तहत आने वाले बगोदर विधानसभा क्षेत्र में बंपर वोटिंग हो रही है. दिन में 1 बजे तक 44.84 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था. जीटी रोड से सटे बूथों पर कम भीड़ नजर आ रही है. ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं की भीड़ ज्यादा है. खासकर महिला मतदाता काफी उत्साहित नजर आ रहीं हैं. गर्मी के बावजूद मतदाताओं के उत्साह में कमी नहीं है. लोग कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

Voters created a ruckus at a booth in Koderma Lok Sabha seat when their names were not found in the voter list. Zonal authority arrived with police force.

During the elections in Koderma Lok Sabha constituency, voters created a ruckus at a booth. Voters alleged that they had received voter slips, but their names were missing from the voter list at the booth. After a long uproar, administrative officials reached there and tried to convince the people.

Voter’s name was not found in the list at this booth of Koderma
Voters expressed their anger at the Middle School cum Cluster Resource Center located in Sariya of Bagodar under Koderma Lok Sabha constituency. The voters who created ruckus said that they have the voter slip. But, his name is missing from the voter list at the polling station. They are not being allowed to vote

Circle officer reached the booth with police force, explained to the people
As soon as information about the uproar at the polling booth was received, Circle Officer (CO) of Sariya in Giridih district, Santosh Kumar Pandey along with the police force reached the polling booth at the Middle School cum Cluster Resource Centre. He tried to calm down the people who were creating ruckus by explaining them.

Special enthusiasm is being seen among women voters
Let us tell you that a lot of enthusiasm is being seen among women at various booths of Bagodar regarding the Lok Sabha elections. The number of women voters at the booth is more than that of men. Women are continuously coming to the booth to cast their vote. Women are very excited to choose their candidate in the Lok Sabha elections. Along with women voters, tremendous enthusiasm is also being seen among the youth who are voting for the first time.

Bumper voting continues in Bagodar
Bumper voting is taking place in Bagodar assembly constituency under Koderma Lok Sabha seat. By 1 pm in the day, 44.84 percent voters had exercised their franchise. Less crowd is visible at the booths adjacent to GT Road. The crowd of voters is more in rural areas. Especially women voters seem very excited. Despite the heat, there is no lack of enthusiasm among the voters. People are standing in queue waiting for their turn.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *