आत्मनिर्भरता की मिसाल बना कोडरमा का लक्ष्मीपुर गांव, ग्रामीणों ने श्रमदान कर टीसीबी, मेढ़बंदी और चेक डैम का किया निर्माण
कोडरमा का लक्ष्मीपुर गांव अब पूरी तरह से स्वावलंबी और आदर्श गांव बन गया है. यह करिश्मा ग्रामीणों की एकजुटता, दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनता का परिणाम है. वहीं ग्रामीणों के इस प्रयास की चहुंओर प्रशंसा हो रही है
*कोडरमाः* मुस्कुराइए आप लक्ष्मीपुर गांव में हैं. लक्ष्मीपुर गांव में आपका हार्दिक स्वागत है. कोडरमा के सुदूरवर्ती गांव में लगा यह बोर्ड और उसपर लिखा संदेश लक्ष्मीपुर गांव की खुशहाली और तरक्की को बयां करने के लिए काफी है. पिछले एक साल में जिस तरह से इस गांव के ग्रामीणों ने अपनी सोच बदली और एकजुटता का परिचय देते हुए गांव को स्वावलंबी बनाया है, आज गांव की पहचान राष्ट्रीय फलक तक है
*कभी नक्सलियों का गढ़ था गांव, आज ग्रामीण लिख रहे विकास की इबारतः* जिला मुख्यालय से तकरीबन 25 किलोमीटर की दूरी पर बसा लक्ष्मीपुर गांव कभी नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था. नक्सलियों के खौफ के बीच लोग विकास से कोसों दूर होते चले गए थे. इसके बाद धीरे-धीरे समय बदला और गांव के ग्रामीणों ने अपने बलबूते विकास और तरक्की का मार्ग बनाना शुरू कर दिया. हालांकि इस दिशा में जिला प्रशासन और खासकर उपायुक्त आदित्य रंजन का ग्रामीणों को भरपूर सहयोग मिला

*गांव में गर्मी में भी नहीं होती है पानी की दिक्कतः* जहां गर्मी के दस्तक देते ही पहले गांव में जल संकट गहराने लगता था, वहीं अब लक्ष्मीपुर गांव में जल संरक्षण के लिए किए गए उपायों के बाद आज पूरे गांव में हरियाली नजर आती है. गांव पहुंचने वाली सड़कों की दोनों ओर लाखों पेड़-पौधे लगाए गए हैं. इसके साथ ही यहां लगभग 2500 टीसीबी, 1500 मेढबंदी और तीन लूज बोल्डर चेक डैम का निर्माण कराया गया है
*निःशुल्क शिक्षा का दान दे रहीं गांव की महिलाएंः* जल संरक्षण के साथ-साथ इस गांव में शिक्षा पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है. गांव में आंगनबाड़ी न होते हुए भी गांव की महिलाएं गांव के बच्चों को फ्री में पढ़ाती हैं. स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए गांव की पढ़ी-लिखी महिलाएं निःशुल्क स्कूल में अपनी सेवाएं दे रही हैं
*गांव में प्रवेश करते ही होती है सुखद अनुभूतिः* लक्ष्मीपुर गांव में दाखिल होते ही आपको एक सुखद अनुभूति होगी. हरियाली के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण, साफ और सुंदर सड़कें आपको इस गांव में दिखेगी. स्वच्छता अभियान के साथ ही गांव के ग्रामीणों की दिन की शुरुआत होती है और रात्रि चौपाल में अगले दिन की कार्ययोजना साथ के साथ दिन खत्म होता है. हर दिन ग्रामीणों की यही दिनचर्या है. जिसके कारण यहां के लोग एकजुट हैं और गांव का विकास हो रहा है

Lakshmipur village of Koderma has now become a completely self-sufficient and ideal village. This charisma is the result of the solidarity, strong will and hard work of the villagers. At the same time, this effort of the villagers is being praised all around.
*Koderma:* Smile you are in Laxmipur village. Welcome to Laxmipur Village. This board installed in the remote village of Koderma and the message written on it is enough to describe the prosperity and progress of Laxmipur village. In the last one year, the way the villagers of this village have changed their thinking and by showing solidarity have made the village self-supporting, today the identity of the village is up to the national level.
* Once upon a time the village was a stronghold of Naxalites, today villagers are writing about development: * Laxmipur village, situated at a distance of about 25 kilometers from the district headquarters, used to be a stronghold of Naxalites. Amidst the fear of Naxalites, people had gone far away from development. After this time gradually changed and the villagers of the village started making way for development and progress on their own. However, in this direction, the villagers got full support from the district administration and especially Deputy Commissioner Aditya Ranjan.
*There is no water problem in the village even in summer:* Where as soon as the summer hit, the water crisis started deepening in the village, now after the measures taken for water conservation in Lakshmipur village, greenery is seen in the whole village. . Lakhs of trees and plants have been planted on both sides of the roads leading to the village. Along with this, about 2500 TCBs, 1500 embankments and three loose boulder check dams have been constructed here.
*Women of the village donating free education:* Along with water conservation, special emphasis is also being laid on education in this village. Despite the absence of Anganwadi in the village, the women of the village teach the children of the village for free. To overcome the shortage of teachers in the school, the educated women of the village are offering their services free of cost.
*Pleasant feeling as soon as you enter the village:* You will have a pleasant feeling as soon as you enter Laxmipur village. Along with greenery, you will see clean environment, clean and beautiful roads in this village. The day of the villagers starts with the cleanliness campaign and
