महाराष्ट्रः तेज हवा से गिरा होर्डिंग, पांच लोगों की मौत
महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड क्षेत्र में सोमवार शाम तेज हवा के कारण लोहे का होर्डिंग गिरने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह घटना रावत किवले क्षेत्र में मुंबई-पुणे राजमार्ग पर सर्विस रोड पर हुई।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “तेज हवा के कारण कुछ लोगों ने लोहे के होर्डिंग के नीचे शरण ली थी। अचानक ढांचा उन पर गिर गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।” उन्होंने कहा कि पांच शव बरामद कर लिए गए हैं और यह पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है कि होर्डिंग के नीचे कहीं कोई और तो नहीं फंसा है। अधिकारी ने कहा कि घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया है।

At least five people were killed and two others injured when an iron hoarding collapsed due to strong wind in Pimpri Chinchwad area of Pune district in Maharashtra on Monday evening. Police sources gave this information. The incident took place on the service road on the Mumbai-Pune highway in Rawat Kiwale area.
“Due to the strong wind, some people had taken shelter under an iron hoarding. Suddenly the structure collapsed on them, killing five people and injuring two others,” a police officer said. He said five bodies have been recovered and search operation is on to find out if anyone else is trapped under the hoarding. The official said that the injured persons have been taken to the hospital.
