Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कोलाबीरा रेलवे अंडरपास जलमग्न, फंसी कई गाड़ियां

सरायकेला खरसावां जिले के कोलाबीरा रेलवे अंडरपास ब्रिज दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश होने की वजह से पूरा ब्रिज के अंदर लबालब पानी सड़क पर बह रहा है जिससे बारिश के पानी से पुल बुरी तरीका से डूब गया है।

कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं होने से बड़ी गाड़ियों एवं लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह कोई पहली बार नहीं है इससे भी पहले बारिशों में यह पुल डूब गया था।

स्थानीय जिला पार्षद शंभू मंडल ने बताया कि अंडर पास ब्रिज में दो बस पानी में फंसा हुआ था जो पूरी तरीके से डूबा हुआ था। उसे सुबह हाइड्रा के द्वारा निकाला गया पुल में पानी जम जाने से राहगीरों विद्यार्थियों एवं स्थानीय, जिला प्रशासन का जी का जंजाल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *