Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गम्हरिया में टायो रोल्स कंपनी की जर्जर इमारत ढही, कोई हताहत नहीं

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित टीजीएस कॉलोनी में गुरुवार सुबह टायो रोल्स कंपनी की एक जर्जर आवासीय इमारत ढह गई। टाटा स्टील द्वारा जारी बयान में बताया गया कि यह इमारत पहले से ही खाली करा ली गई थी।

चारों ओर से घेराबंदी कर दी गई थी और इसे असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है। टाटा स्टील की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम मौके पर पहुंच गई है और स्थिति का मूल्यांकन कर रही है।

साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि क्षेत्र सुरक्षित बना रहे और किसी प्रकार की नई घटना न हो। टाटा स्टील ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *