Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

प्याज और टमाटर के बिना सब्जियों की ग्रेवी में कमी, जिसके कारण एक प्लेट शाकाहारी भोजन महंगा हो गया है।

महंगाई का दबाव: जून 2024 में एक प्लेट शाकाहारी भोजन की कीमत मई 2024 के 27.8 रुपये की तुलना में 10 प्रतिशत बढ़कर 29.4 रुपये प्रति थाली हो गई है, जो कि जून 2023 में 26.7 रुपये थी।

AD

Price Hike: देश की थोक-खुदरा मंडियों में प्याज-टमाटर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की वजह से सब्जियों की ग्रेवी बनाना मुश्किल हो गया है. फिलहाल, आम आदमी की रसोई में प्याज-टमाटर कम ही नजर आ रहे हैं. इन दोनों सब्जियों के बिना सब्जियों की ग्रेवी नहीं बन पा रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि थोक और खुदरा मंडियों में प्याज-टमाटर की कीमतें बढ़ने की वजह से जून के महीने में एक प्लेट शाकाहारी भोजन महंगा हो गया. इस महीने में एक थाली शाकाहारी भोजन की कीमत में करीब 10 फीसदी तक उछाल आ गया.

शाकाहारी भोजन की कीमत में 10 फीसदी की वृद्धि हो गई है।

क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिसिस की मंथली रिपोर्ट ‘रोटी राइस रेट’ के अनुसार, जून 2024 में एक प्लेट शाकाहारी भोलन की कीमत जून में औसतन 10 फीसदी तक बढ़ गई. रिपोर्ट में कहा गया है कि प्याज, टमाटर और आलू की कीमतों में आई तेजी की वजह से देश में एक प्लेट शाकाहारी भोजन की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

प्याज, टमाटर और आलू की कीमतों ने खाना किया खराब

क्रिसिल की रिपोर्ट में में कहा गया कि एक प्लेट शाकाहारी भोजन की कीमत जून में 10 प्रतिशत बढ़कर 29.4 रुपये प्रति थाली हो गई, जो जून 2023 में 26.7 रुपये थी. मई 2024 में यह 27.8 रुपये थी. शाकाहारी थाली में रोटी, सब्जियां (प्याज, टमाटर तथा आलू), चावल, दाल, दही और सलाद शामिल है. रिपोर्ट में एक प्लेट शाकाहारी भोजन की कीमत में बढ़ोतरी के पीछे टमाटर की कीमतों को 30 प्रतिशत, आलू में 59 प्रतिशत और प्याज में 46 प्रतिशत तक उछल जाना बताया गया है.

प्याज की आवक और आलू की पैदावार घटी

क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, प्याज के मामले में रबी की फसल के रकबे में भारी गिरावट से आवक कम रही, जबकि मार्च में बेमौसम बारिश के कारण आलू की पैदावार कम हुई. कर्नाटक तथा आंध्र प्रदेश के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में उच्च तापमान के कारण ग्रीष्मकालीन फसल में संक्रमण होने से टमाटर की आवक पिछले साल की तुलना में 35 प्रतिशत कम हो गई. इसके अलावा, रकबे में कमी के कारण चावल की कीमतों में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इससे आवक कम रही. प्रमुख खरीफ महीनों में सूखे के कारण दालों की कीमतों में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

.AD

Inflationary pressure: The price of a plate of vegetarian food has increased by 10 percent to Rs 29.4 per plate in June 2024 compared to Rs 27.8 in May 2024, which was Rs 26.7 in June 2023.

Price Hike: Due to the increase in the prices of onion and tomato in the wholesale and retail markets of the country, it has become difficult to make vegetable gravy. At present, onions and tomatoes are rarely seen in the common man’s kitchen. Without these two vegetables, vegetable gravy cannot be made. The biggest thing is that due to increase in the prices of onion and tomato in wholesale and retail markets, a plate of vegetarian food became expensive in the month of June. In this month, the price of a plate of vegetarian food has increased by about 10 percent.

The price of vegetarian food has increased by 10 percent.

According to CRISIL Market Intelligence and Analysis’s monthly report ‘Roti Rice Rate’, the price of a plate of vegetarian bholan increased by an average of 10 percent in June 2024. It has been said in the report that due to the rise in the prices of onion, tomato and potato, there has been an increase in the price of a plate of vegetarian food in the country.

Prices of onion, tomato and potato spoil the food

AD

The CRISIL report said that the price of a plate of vegetarian food increased by 10 percent to Rs 29.4 per plate in June, which was Rs 26.7 in June 2023. In May 2024 it was Rs 27.8. Vegetarian thali includes roti, vegetables (onion, tomato and potato), rice, dal, curd and salad. The report attributed the increase in the price of a plate of vegetarian food to the rise in prices of tomatoes by 30 percent, potatoes by 59 percent and onions by 46 percent.

Onion arrivals and potato production decreased

According to CRISIL report, in the case of onion, arrivals remained low due to huge decline in the area of ​​Rabi crop, while the yield of potato decreased due to unseasonal rains in March. The arrival of tomatoes reduced by 35 percent compared to last year due to infection in the summer crop due to high temperatures in the major producing areas of Karnataka and Andhra Pradesh. Additionally, rice prices increased by 13 percent due to reduction in acreage. Due to this the arrival remained less. Prices of pulses increased by 22 percent due to drought in the key Kharif months.

AD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *