Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बीते शनिवार को आदित्यपुर थाना एफ रोड निवासी सदानंद बारीक की आपसी रंजिश के कारण मृत्यु

आदित्यपुर :सोमवार संध्या 6:30 बजे करीब बस्ती वासी शव को लेकर आदित्यपुर थाना पहुंचे। जहां आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की बात कही।आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार ने परिजनों को समझा बुझाकर भेजा एवं दोषी पर कार्रवाई करने की बात कही।मिली जानकारी के अनुसार सदानंद बारीक का कुछ व्यक्तियों से नोकझोंक व हाथापाई हो गया था । जिसे लेकर आदित्यपुर, कदमा एवं सोनारी तक दो गुटों में जमकर हाथापाई भी हुई। हाथापाई के दौरान सदानंद बारीक़ को गंभीर चोटे भी आई।

चोट गंभीर होने के कारण द्वितीय पक्षों द्वारा आदित्यपुर स्थित गंगोत्री अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाया गया। मगर स्थिति ज्यादा नाजुक होने के कारण टीएमएच अस्पताल रेफर कर दिया गया था। परंतु किसी कारणवश टीएमएच अस्पताल से भी हटाकर रांची स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने ईलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। इस संदर्भ में सदानंद बारीक के भाई ने बताया कि उनके भाई को सोची समझी साजिश के तहत मारा गया है। जिसमें सागर महतो, शिवा महतो,छोटू महतो, रवि महतो, कृष्ण झा,साहिल आवारा एवं मोगली शामिल है ।हालांकि कुछ दिन पूर्व ही द्वितीय पक्षों द्वारा सदानंद बारीक के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सदानंद बारीक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रह चुका है।पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *