Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजखरसावां चाईबासा रेलखंड के अप लाईन पर मालगाड़ी हुई बेपटरी

राजखरसावा मंगलवार दोपहर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के राज खरसावां चाईबासा रेलखंड केआप लाईन के पील संख्या 13 पर एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। मालगाड़ी के बेपटरी हीते ही इसकी जानकारी के सायरन के माध्यम से स्थानीय रेल अधिकारियों को दी गई।

इसके बाद वरीय अधिकारियों की घटना की सूचना मिली घटना के बाद स्थानीय और रेल मंडल के अधिकारी घटना स्थल पहुंच गए। साथ ही बेपटरी हुए मालगाड़ी को पटरी पर लाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कराया जा रहा है। घटना किन कारणों से हुई है इसकी जांच के आदेश भी दिए गए हैं। वैसे इस धटना में कीई हताहत नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *