Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

शिक्षा विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

आज झारखंड सरकार शिक्षा विभाग की ओर से प्रखंड स्तरीय झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता में खरसावां विधायक प्रतिनिधि शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग अनूप सिंह देव उपस्थित हुए। इस खेल प्रतियोगिता के माध्यम से कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को जिला स्तर में अपना परचम लहराने का मौका मिलेगा।

सरकार की कोशिश है कि झारखंड प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभा सामने आए और उन प्रतिभा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर में अपना प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। इस कार्यक्रम में उपस्थित खरसावां प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी खरसावां, डिस्टिक सेक्रेट्री मोहम्मद दिलदार जी, मोहम्मद मजीद खान जी, शिक्षक तिवारी जी एवं प्रखंड से आए सभी शिक्षक गण विभिन्न विद्यालय से आए प्रधान अध्यापक, खरसावां की मुखिया सुनीता तापे जी,हजारों की संख्या में खेल कूद में भागीदारी लेने के लिए छात्र-छात्राएं एवं उनके परिजन भारी मात्रा में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *