जमशेदपुर के सोनारी से उड़ा ट्रेनिंग विमान पहाड़ से टकराया, ग्रामीण ने दी सूचना, खोज जारी…

जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाला अल्केमिस्ट एविएशन का ट्रेनिंग विमान नमक वीटी जुलियट (वीटी ताज) पटमदा थाना क्षेत्र के आमदा पहाड़ी इलाके में पहाड़ से टकराकर क्रेश हो गया है। घटनास्थल को बारूबेड़ा, बाटालुका कहा जाता है। विमान पर एक पायलट और एक ट्रेनिंग लेने वाला पायलट सवार था।

इस विमान ने दोपहर करीब एक बजे सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के लगभग 15 मिनट बाद ही इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) से संपर्क टूट गया। जमशेदपुर प्रशासन विमान को खोजता रहा। इस दौरान एक ग्रामीण ने फोन पर सूचना दी कि यह विमान उक्त स्थान पर क्रश कर गया है प्रशासन और पुलिस के लोग घटनास्थल पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त विमान में बैठे लोगों की क्या स्थिति है यह अभी सामने नहीं आया है।

अल्केमिस्ट एविएशन के मालिक जमशेदपुर निवासी मृणाल पाल बताए जाते हैं। इन्होंने अल्केमिस्ट एविएशन कंपनी को खरीदा था। वैसे विमान को खोजने के लिए 3 हेलीकॉप्टर लगाया गया है लेकिन क्रॉस बिमान का पता नही चल सका है फिलहाल खोज जारी है। जहा ग्रामीण जंगल पहाड़ों में लगातार खोज बिन कर रहे वही जिला प्रशासन की टीम भी पहुंची है।
