Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला में भाजपा ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में प्रमण्डलीय बैठक संपन्न

सरायकेला स्थित भाजपा ज़िला कार्यालय में ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में प्रमण्डलीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा के सांसद सह प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य साहू जी प्रमंडल प्रभारी के रूप में मौजूद रहे । सर्वप्रथम स्वागत भाषण में उदय सिंहदेव ने बैठक के विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए कहा की हेमंत सरकार के ख़िलाफ़ झारखंड की जनता में भारी आक्रोश है,जिसे आगामी 23 अगस्त को राँची के मोराबादी मैदान में हमे प्रकट करना है।

मुख्य अतिथि श्री आदित्य साहू जी ने अपने संबोधन में कहा हेमंत सोरेन की सरकार ने पिछले चुनाव में जो भी वादा किया था उसमें एक भी पूरा नहीं हुआ,यह सरकार युवा विरोधी,किसान विरोधी और महिला विरोधी है। उन्होंने कहा हेमंत सोरेन ने 5 लाख रोज़गार,पेट्रोल सब्सिडी,मुफ़्त बिजली जैसे अनेक लोकलुभावन वादे किए थे,जिनमे एक वादा भी वह पूरा नहीं कर सके ।उन्होंने कहा आज प्रदेश में अराजकता की स्तिथि है संथाल से बांग्लादेशी घुसपैठिये आदिवासियों को अपनी ही ज़मीन से पलायन को मजबूर कर रहे है,संथाल का डेमोग्राफ़ी बदल चुका है लेकिन सरकार वोट के लालच में सच्चाई को नकार रही है ।

उन्होंने आगामी 23 तारीख़ को राँची में होने वाले जनाक्रोश रैली में सरायकेला खरसवाँ ज़िले से ज़्यादा से ज़्यादा लोगो को भाग लेने का आह्वान किया ।आज के बैठक में पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा,ज़िला संगठन प्रभारी सुबोध कुमार गुड्डू, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, गणेश माहली,बिजय महतो,जटा शंकर पांडे,सुनील श्रीवास्तव,गुंजन यादव,हरे कृष्ण प्रधान,के.के गुप्ता मंचसीन थे ।साथ ही बैठक में रमेश हंसदा,मधु गोराई,सारथी महतो,राकेश मिश्रा,खुदी सिंह मुंडा,मंजु बोदरा,दुलाल स्वांसी,मनोज महतो,मनोज तिवारी,रीतिका मुखी,निरंजन मिश्रा,सतीश शर्मा,राजकुमार सिंह,अभिषेक आचार्य,बिनोद राय,स्वप्निल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *