पूर्व विधायक के प्रयास से जिले के प्रसिद्ध राम बाबा आश्रम में लगा 100KVA का ट्रांसफार्मर

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राम बाबा आश्रम दुगनी परिसर में एक सप्ताह पहले बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया था। जिससे जिले के प्रसिद्ध राम बाबा आश्रम के चारों तरफ अंधेरा छा गया था। राम बाबा आश्रम से खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल बिजली विभाग के उच्च पदाधिकारी से बात किया और विभाग से 100KVA का ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया।

पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने कहा कि राम बाबा आश्रम से वर्षों से जुड़ा हुआ हूं। जैसे मुझे सूचना प्राप्त हुआ मैं तुरंत विभाग के पदाधिकारी के साथ बात करके ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया। आज ट्रांसफार्मर लग जाने पर बहुत ही संतुष्ट महसूस कर रहा हूं। मेरा लक्ष्य है जनता की सेवा करना और आगे भी निरंतर करते रहूंगा।
