Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला : चंपाई सोरेन बनाएंगे अपनी पार्टी, समर्थकों से बात कर लिया फैसला

सरायकेला: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन अब फ्रंट फुट पर राजनीति के मैदान में उतर गए हैं. दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने आज हाता क्षेत्र में समर्थकों से मुलाकात के बाद अलग संगठन खड़ा करने की घोषणा कर दी है. उन्होंने ने कहा है कि सात दिन के भीतर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

कल देर रात से सरायकेला स्थित उनके आवास पर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ था. दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि बहुत जल्द पता चल जाएगा कि वे क्या करने वाले हैं।आज सुबह बड़ी संख्या में समर्थक उनके आवास पर पहुंचे थे. समर्थकों से बातचीत के बाद चंपाई सोरेन अलग-अलग जगहों पर जाकर समर्थकों से मिल रहे हैं।

अलग संगठन खड़ा करने की घोषणा के बाद ऑफ द रिकॉर्ड चंपाई सोरेन ने कहा कि सीएम बनने के बाद जिस तरह से अपमानित किया जा रहा था. उसको बयां नहीं किया जा सकता है. चंपाई सोरेन का गुस्सा सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर था. चंपाई की इस घोषणा से भाजपा में शामिल होने के कयासों पर अब विराम लग गया है. हालांकि उन्होंने अभी तक नहीं बताया है कि उनकी पार्टी का क्या नाम होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *