Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पर्यावरण संरक्षण के लिए जीवन शैली और आदतों में लाना पड़ेगा बदलाव – मनोज कुमार चौधरी

सरायकेला: सरायकेला श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने आवास में सांकेतिक तौर पर पौधा लगाया एवं वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण और वृक्षों को बचाने के संकल्प को दोहराया।

उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि अधिकतर व्यक्ति पर्यावरण दिवस के नाम पर केवल कुछ पौधे लगाकर औपचारिकताएं पूरी कर लेते हैं, जिसके कारण पूरे विश्व में पर्यावरण जीव जंतु को संरक्षित करने के प्रयास ज्यादा कारगर साबित नहीं हो रहें हैं। तीन साल पहले प्रकृति और पर्यावरण से खिलवाड़ के कारण भयानक दुष्परिणाम कोरोना महामारी के रूप में हमने देखा एवं वर्तमान ग्लोबल वार्मिंग के कारण उससे उत्पन्न दुष्परिणाम हम सबके सामने हैं।

प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया है- स्वच्छ हवा, स्वच्छ पानी, पोष्टिक भोजन एवं सुंदरता- अब हमारी बारी है कि हम इसे बचाकर कुछ वापस दें। हमें किसी बड़ी आपदा का इंतजार नहीं करना हम छोटी सी कोशिश के द्वारा पर्यावरण को संतुलित करने में सहायता कर सकते है हमें अपना कूड़ा-कचरा इधर उधर नहीं फैलाएंगे, हम यथासंभव पानी को बचाएं, हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे, प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करेंगे जैसी छोटी छोटी आदतों में बदलाव लाकर पर्यावरण को बचाने का बहुत बड़ा काम कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *