सरायकेला : उच्च विद्यालय धातकीडीह में पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस ; विद्यालय परिसर पर बच्चों ने लगाया पेड़, स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप पंचायत के ग्राम धातकीडीह में अवस्थित उच्च विद्यालय धातकीडीह के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय के बच्चों ने जगह-जगह पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक निराकार प्रधान के नेतृत्व में पौधारोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए पॉलीथिन के प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। शिक्षक -शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ मिल कर पौधारोपण किया एवं प्रण किया कि इसे बड़े वृक्ष बनने तक देखभाल करेंगें। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक निराकार प्रधान , शिक्षक दिनेश हो, नीलांचल हांसदा,देवीदत्त प्रधान,ममता महतो, सुभाष चन्द्र महतो, सत्यजीत महतो आदि उपस्थित थे। वहीं मौके पर दिपा मंडल,काजल मंडल,सुमन महाली , आंचल महतो,शिवानी मंडल,संजु मोहाली,भजनती हेम्ब्रम , विभिषण सरदार सहित अन्य छात्र -छात्राएं शामिल रहे।
