Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर के ग्राम डुमरडीहा डुगरीसाई में मां मंगला ओषा पूजा धूमधाम से संपन्न

राजनगर प्रखंड के डुमरडीहा डुगरीसाई में दीपक मुखी के घर में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी भक्ति भाव एवं आस्था के साथ मां मंगला ओषा पूजा धूमधाम से आयोजन हुआ। कार्यक्रम के तहत महिलाओं निर्जला उपवास कर , पिला वस्त्र पहनकर,पूजा स्थल से श्रद्धालु गाजे बजे के साथ कलश लेकर तालाब गए वहां पुजारी दिपक मुखी पूजा अर्चना कर पवित्र जल लेकर कलश यात्रा निकाली गई ।

कलश यात्रा के आगमन के दौरान जगह-जगह माता की पारंपरिक शंख ध्वनि व हुडहुड़ी के साथ स्वागत करती हुई पूजा की गई सभी महिलाएं कलश लेकर झूमते हुए पूजा स्थल पर पहुंचकर कलश स्थापित कर पुजारी ने मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना किये, पुजा के समय मां मंगला का कहानी सुनाये, सभी ने ध्यान पूर्वक सुने , इसके बाद सभी श्रद्धालु ने बारी-बारी से पूजा अर्चना किये। पूजा के दौरान नए फल , फूल , आम , केन्दु ,चाहर , साल फुल मां मंगला देवी को चढ़ाए। मन्नत उतारने के लिए श्रद्धालु ने केला , लड्डू , नारियल चढ़ाएं। महिलाएं मां मंगला देवी की अपने परिवार वह गांव के सुख समृद्धि एवं रोग निवारण के लिए मन्नत मांगी । सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं शरर्वद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *