Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर बस्ती में धूमधाम से हुई महाअष्टमी की पूजा

अन्नपूर्णा जन कल्याण संघ ,श्री श्री सार्वजनिक अन्नपूर्णा पूजा कमेटी आदित्यपुर बस्ती द्वारा आयोजित अन्नपूर्णा पूजा में आज महाअष्टमी की पूजा धूमधाम से हुई |इस अवसर पर हर साल की तरह श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

बिगत 80 वर्षों से यह पूजा यहां के पूर्वज करते हुए आ रहे हैं।पूजा चैत्र नवरात्रि के अवसर में किया जाता है चार दिनों का यह पूजा बड़ी धूमधाम से की जाती है। प्रतिदिन भोग वितरण का आयोजन किया जाता है जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।

कमेटी के अध्यक्ष अजय नदी एवं उपाध्यक्ष संजय सतपथी एवं अमित नदी जोरसोर में इस पूजा को सफल बनाने में लगे हुए हैं साथ ही साथ कमेटी के कैशियर राधा कांत नदी ,जॉइंट सेक्रेटरी समीर नदी, ट्रेजर ऋषि नदी , सचिव विश्वजीत पॉल , सक्रिय सदस्य गौतम पॉल, महावीर पॉल, सागर नायक, मिथुन मोरल, संजय नंदी साथ ही साथ पुराने कमेटी मेंबर के पूर्व सचिव तुलसी गोराई,पूर्व ट्रेजर सनातन प्रमाणिक , निखिल नदी, खोकन कुंडू , गोदा पाल , फटिक नदी आदि सदस्यों का काफी सहयोग लिया जा रहा है। यह पूजा 18 अप्रैल तक चलेगी। दशमी के दिन विसर्जन का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *