Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के जोजोडीह गांव के बूथ संख्या 158 में भाजपा बूथ अध्यक्ष रामलाल गोप की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत जोजोडीह गांव के बूथ संख्या 158 में भाजपा पार्टी के बुथ अध्यक्ष रामलाल गोप की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के ओर से बुथ कमेटी के सदस्य और पन्ना प्रमुख के सदस्यों के साथ बैठक हुई जिसमें लोकसभा चुनाव जीतने के लिए पंचायत प्रभारी अमित केसरी, पंचायत के संयोजक प्रकाश मुखी उपस्थित थे।

मौके पर केसरी ने कहा कि एक-एक बुथ को जितना है मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं गांव के प्रत्येक घर पहुंच कर हर व्यक्ति से मिलकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। विशेष रूप से उपस्थित इस बैठक में पंचायत के सयीजक प्रकाश मुखी ने कहा कि तन मन से खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत दिलाने के लिए बुथ पर पूरी ताकत के साथ चुनाव के दिन खड़े रहे रहेंगे।जिससे दूसरा कोई आपके संगठन का ताकत से आगे नहीं निकल सके।

चुनाव के दिन सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक मतदाता को मतदान केंद्र पर ले जाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के 10 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां जनता को बताएं इस बैठक में जोजोडीह गांव के बुथ कमेटी के सभी सदस्य एवं पन्ना प्रमुख के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *