कालीघाट मंदिर मे पूजा कर सद्भावना रैली में शामिल हुई ममता
अयोध्या श्री राम मंदिर मे स्थापित राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोपहर तीन बजे कोलकाता कालीघाट मंदिर पहुंची जहाँ उन्होने माँ काली को साड़ी और चुनरी चढ़ायी.पूजा के बाद मुख्यमंत्री कोलकाता के हाजरा मोड़ पहुंची जहाँ उन्होने करीब दस हजार साधु और संतों व मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म गुरुओं को लेकर विशाल सद्भावना रैली में शामिल हुई जो कोलकाता के पार्क सर्कस मे जाकर ख़त्म हुई.

ममता ने कहा उनकी यह रैली देश के तमाम जाती और धर्म के लोगों को एक साथ जोड़कर उनको अपने साँथ लेकर चलने के लिये है, ना की किसी एक धर्म या किसी एक वर्ग के लोगों को साथ मे लेकर चलने का, उन्होने यह भी कहा अयोध्या मे श्री राम मंदिर का उद्घाटन है साथ मे श्री राम की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा भी है.जिसको लेकर पुरे देश मे जश्न मनाया जा रहा है, तृणमूल उस जश्न के खिलाफ नही है, तृणमूल किसी भी धर्म को किसी भी तरह की ठेस नही पहुँचाना चाहती है वह सबका सम्मान करती है.
