Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ मेडिकल का छात्र गिरफ्तार|

चक्रधरपूर के अनुमंडल अस्पताल के समीप से सोमवार को पुलिस ने 21 वर्षीय मेडिकल के छात्र को 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना ले गई। चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार को गुप्त सूचना मिली कि अनुमंडल अस्पताल के समीप रहने वाले एक युवक के पास भारी मात्रा में ब्राउन शुगर है। इसके बाद थाना प्रभारी तत्परता दिखाते हुए तुरंत अनुमंडल अस्पताल के समय पहुंचे और अनुमंडल अस्पताल के समीप गेलन भट्टी के पास अभि कुमार नामक एक युवक को पकड़ा।युवक के पास से पुलिस ने 27 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया। युवक नशे की हालत में भी था। इसके बाद अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू की मौजूदगी में युवक के खिलाफ कागजी कार्रवाई करते हुए युवक के पास से ब्राउन शुगर, उसके मोबाईल को जब्त कर लिया। युवक को थाना ले जाया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर युवक को 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है इस संबंध में विशेष जानकारी दी जाएगी।*मेडिकल का छात्र है

युवक :-*27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया युवक भुवनेश्वर की किम्स मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करता है। वह प्रथम वर्ष का छात्र है। इस संबंध में युवक की मां ने बताया कि नववर्ष की छुट्टी को लेकर उसका बेटा घर आया था। किसी दूसरे व्यक्ति से खरीद कर उसका बेटा संभवतः ब्राउन शुगर का उपयोग करता था। इधर युवक के पिता अभ्यास कुमार अनुमंडल अस्पताल के सामने एक चिल्ड्रन क्लिनिक चलाते हैं।*शहर में तेजी से हो रहा ब्राउन शुगर का कारोबार :-*चक्रधरपुर शहर में तेजी से ब्राउन शुगर का कारोबार हो रहा है। चक्रधरपुर के कुछ इलाकों में इसे बेचा जाता है। पुलिस अपने ओर से कई बार छापेमारी का प्रयास की है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। शहर में ब्राउन शुगर का कारोबार होने से अच्छे-अच्छे घर के युवक इसका शिकार हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *