May 3, 2024

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

*चावल लदे ट्रक को खंगाला तो दंग रह गई पुलिस, क्या बोल गये SP *

2 min read

झारखंड: लोहरदगा पुलिस कप्तान हारिस बिन जमां के कानों में किसी ने हौले से फूंक मारी की रांची से एक ट्रक चला है। यह ट्रक लोहरदगा के कुडू-पलामू होते हुए पंजाब जाने वाला है। अगर इसे बढ़िया से खंगाला जाये तो एक चौंकाने वाला खुलासा हो सकता है। मिली इंफॉर्मेशन को पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लिया। बिना देर किये डीएसपी परमेश्वर प्रसाद, किस्को सर्किल इंस्पेक्टर मंटु कुमार और कुडू थानेदार विश्वजीत कुमार सिंह की देखरेख में एक टीम गठित की। हर हाल में उस ट्रक को ट्रेस करने का टास्क दिया। गठित टीम एक्टिव मोड में आई और कुडू थाना क्षेत्र के कोकर गोगा पतरा गांव के पास गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। रात करीब साढ़े बारह बजे पंजाब नंबर का एक ट्रक आते दिखाई दिया। गाड़ी का नंबर PB11CB-5370 था। ट्रक को रुकवाया गया। तलाशी ली गई तो अंदर चावल से भरे बोरे मिले। सामने के बोरों को हटाकर अंदर के बोरों में झांका गया तो पुलिस दंग रह गई। उन बोरों में डोडा भरा हुआ था।रामश्रेष्ठ पासवान और खलासी इंद्रजीत कुमार दस्तावेज नहीं दिखा पाये। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, डोडा भरे 74 बोरा और ट्रक को जब्त कर लिया गया। इसका कुल वजन करीब 1500 किलो है। ड्राइवर ही ट्रक का मालिक है। वह पंजाब के फतेहपुर का रहने वाला है। खलासी का घर लातेहार के बरियातु में है। दोनों के पास से पुलिस को पांच मोबाइल फोन मिले। कड़ाई से पूछताछ करने दोनों ने खुलासा किया कि डोडा को रांची से लेकर चला और पंजाब में खपाना था। इस काम के लिए एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। धराये तस्करों ने पुलिस के सामने कई राज उगल दिये हैं।नशे के सौदागरों को तीखी चोट देने में डीएसपी परमेश्वर प्रसाद, किस्को सर्किल इंस्पेक्टर मंटु कुमार कुडू थानेदार विश्वजीत कुमार सिंह, एएसआई लवकुश सिंह, सुकु सोरेन, सिपाही मनोज प्रजापति, गौतम कुमार, संदीप कुमार सिंह, प्रभुदास कुजूर, पवन कुमार सिंह, जावेद अख्तर, राजू महतो, मैकसेन किण्डो, बिनोद कुमार सिंह, निर्मल मार्शल मिंज और टेक्निकल सेल के नीरज कुमार मिश्र की सराहनीय भुमिका रही। सुनें क्या बोले लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां…

Jharkhand: Someone whispered in the ears of Lohardaga Police Captain Haris Bin Zaman that a truck has left from Ranchi. This truck is going to Punjab via Kudu-Palamu of Lohardaga. If it is investigated thoroughly, a shocking revelation may emerge. The police captain took the information received seriously. Without any delay, a team was formed under the supervision of DSP Parmeshwar Prasad, Kisco Circle Inspector Mantu Kumar and Kudu SHO Vishwajit Kumar Singh. Given the task of tracing that truck under any circumstances. The formed team came into active mode and started checking vehicles near Kokar Goga Patra village of Kudu police station area. At around 12.30 in the night, a truck with Punjab number was seen coming. The vehicle number was PB11CB-5370. The truck was stopped. When searched, sacks filled with rice were found inside. When the front sacks were removed and the inner sacks were peeped, the police were stunned. Those sacks were filled with Doda. Ramshrestha Paswan and Khalasi Inderjit Kumar could not show the documents. Both were arrested. At the same time, 74 sacks filled with Doda and the truck were confiscated. Its total weight is about 1500 kg. The driver is the owner of the truck. He is a resident of Fatehpur, Punjab. Khalasi’s house is in Bariatu of Latehar. Police found five mobile phones from both of them. After strict interrogation, both of them revealed that Doda was taken from Ranchi and was to be spent in Punjab. A big network is working for this work. The arrested smugglers have revealed many secrets to the police. In giving a sharp blow to the drug dealers, DSP Parmeshwar Prasad, Kisko Circle Inspector Mantu Kumar Kudu, SHO Vishwajeet Kumar Singh, ASI Lavkush Singh, Suku Soren, constable Manoj Prajapati, Gautam Kumar, Sandeep Kumar Singh, Prabhudas Kujur, Pawan Kumar Singh, Javed Akhtar, Raju Mahato, McShane Kindo, Binod Kumar Singh, Nirmal Marshall Minz and Neeraj Kumar Mishra of Technical Cell played a commendable role. Listen to what Lohardaga SP Haris Bin Zaman said…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *