Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी की जिला व प्रमंडलीय विस्तार हेतु बैठक

चक्रधरपुर : जिला व प्रमंडलीय कमेटी विस्तार हेतु चक्रधरपुर वन विश्रामगार में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की विशेष बैठक हुई। जिसमें जिले के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में विभिन्न पदों पर लोगों ने अपना-अपना आवेदन जमा किया।

बैठक में झारखंड आंदोलनकारी , आंदोलनकारी चिन्हितीकरण के सदस्य दिनेश महतो को जिला उपाध्यक्ष का भार मिला, जिला अध्यक्ष करन महतो ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में ममता महतो को जिला महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष आसा रुंडा ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया, कोकिल महतो को प्रेमचंद मुंडारी जिला उपाध्यक्ष ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया, जाबिर अली को जिला संगठन सचिव दुर्योधन महतो ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

आज की बैठक में दिन भर अत्यधिक वर्षा होने के कारण कार्यक्रम अगला कार्यक्रम दिवस में जिला संगठन विस्तार के साथ-साथ प्रखंड कमेटी एवं पंचायत कमेटी का गठन होगी। बैठक में पार्टी के कार्यकर्ता समर्थक, आंदोलनकारी काफी संख्या में मौजूद थे, बंदगांव जिला परिषद व सक्रिय सदस्य बसंती पूर्ति ,संतोष महतो, रमेश चंद्र महतो, मुकुंद महतो, गणेश महतो, अजय कुमार महतो, यथार्थ शंकर महतो ,मोहम्मद सरफुद्दीन अंसारी, अमित महतो, सजल पूर्ति, आलोक कुमार प्रमाणिक, रविंद्र नाथ महतो, जाबिर अली, नियारन केरकेट्टा व पार्टी के कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *