Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

लेयांगी गांव में सांसद जोबा माझी का अभिनंदन, पहली बार किसी सांसद का आगमन, सांसद ने की युवाओं से अपनी सभ्यता – संस्कृति के प्रति जागरूक बनने की अपील

बंदगांव : मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बंदगांव प्रखंड के सुदूर सिन्दूरीबेड़ा पंचायत के लेयांगी गांव में गुरुवार को सिंहभूम की सांसद जोबा माझी का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से नृत्य और गीत के साथ सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों के अनुसार पहली बार लेयांगी गांव में किसी सांसद का आगमन हुआ। इससे पूर्व कई बार जोबा माझी मंत्री और विधायक के रुप में लेयांगी गांव आती रही हैं।

अभिनंदन समारोह में ग्रामीणों ने सांसद को गांव और आसपास के इलाके की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। सांसद जोबा माझी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की ग्रामीण इलाकों के विकास से ही सूबे की सूरत बदलती हैं। उनकी प्राथमिकता गांवों तक विकास पहुंचाने की रही हैं। कहा की पूर्व में ग्रामीणों ने सड़क, स्कूल जैसी समस्याओं के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया था। जिसे हद तक दूर किया जा चुका हैं। अन्य समस्याओं को भी जल्द दूर किया जाएगा। सांसद ने युवा पीढ़ी से गांवों की अपनी संस्कृति-सभ्यता के प्रति जागरूक होने की अपील की। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी और कहा की मंईयां सम्मान योजना और सर्वजन पेंशन योजना ने महिलाओं और बुजुर्गों को एक ताकत दी हैं।

जोबा माझी ने आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की अपील की। जोबा माझी ने ग्रामीणों से कहा जब भी आपको कोई समस्या होगी मैं आपके साथ खड़ी रहूंगी। समारोह में सांसद के साथ ग्रामीणों ने झामुमो के युवा नेता जगत माझी को शॉल ओढ़ाकर एवं फूलों का गुलदस्ता भेंटकर अभिनंदन किया। सांसद को अपने बीच पाकर लेयांगी गांव के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल रहा। कार्यक्रम में सिन्दूरीबेड़ा पंचायत की मुखिया सीमा चाम्पिया, ग्राम मुंडा समसोन बोदरा, गोयरा रुगु, डेबरा सिरूम, क्षेत्रीय मानकी एडवर्ड बाडिंग, याकूब चाम्पिया, जोहन चाम्पिया, बासु लोमगा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *