Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला खरसावां में श्री परशुराम शक्ति सेना के सदस्यता अभियान का शुभारंभ

आज दिनांक 14 दिसंबर 2024 को जिला सरायकेला- खरसावां के सरायकेला अंतर्गत मांजना घाट स्थित शिव मंदिर में श्री परशुराम शक्ति सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इस बैठक में सेना द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा की गई और सरायकेला- खरसावां जिले में भी इसकी शुरुआत की गई जो की 14 जनवरी तक चलाया जाएगा। सदस्यता शुल्क मात्र ₹21 रुपए रखी गई है एवं अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरे जिले के ब्राह्मणों को सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत करना एवं उनके हक एवं अधिकार के लिए लड़ाई लड़ना है। इसके तत्पश्चात जिला कमेटी की घोषणा की जाएगी ।

बैठक में सदस्यता अभियान सुचारू रूप से चलने के लिए टीम का गठन किया गया जिसमें चिरंजीवी महापात्र को जिला का सदस्यता प्रभारी ,सह प्रभारी के रूप में सतवंत कर और परशुराम कवि एवं संचालन समिति में सुशील सारंगी ,अजय सतपथी ,अजय सारंगी, राकेश महापात्र, सुजीत हाजरा एवं चिक्की पति को शामिल किया गया। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे, केंद्रीय उपाध्यक्ष सुशील सारंगी, सौरभ पाठक, अजय सारंगी ,अजय सतपथी, राकेश महापात्र, सुजीत हाजरा परशुराम कवि, चिरंजीवी महापात्र एवं काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *