नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म,पंचायत में मामला दबाने की कोशिश,चार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज
राँची। राजधानी राँची के नामकुम थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।मामले में नाबालिग ने सूर्यकांत मुंडा उर्फ सूरजु मुण्डा,रवि मुंडा उर्फ बोडा मुंड़ा,प्रदीप मुंड़ा उर्फ पुंडी पाहन एवं एक अन्य युवक पर आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन नामकुम थाना में दी है।वहीं पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई में जुट गई है।

नाबालिग के अनुसार 27 अप्रैल की शाम 6:30 बजे गांव के दुकान गई थी।इसी दौरान घात लगाए चारों ने कब्जे में लेकर जान से मारने की धमकी दी एवं एक घर में ले गए जहां चारों ने बारी बारी से रातभर बलात्कार किया। सुबह चारो शौच के लिए निकले तो किसी तरह भागकर अपने मामा के घर चली गई।जब 4 मई को मामा के घर से अपने घर लौटी एवं परिजनों को घटना की जानकारी दी।उसके बाद परिजनों के साथ थाना पहुंची एवं लिखित आवेदन दिया।पुलिस ने नाबालिग के द्वारा दिये आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है।

इधर बताया जाता है कि नाबालिग से दुष्कर्म हुए करीब एक सप्ताह हो गया।इसी बीच नाबालिग के परिजनों ने जब इसकी जानकारी मुखिया को दिया।लेकिन तुरन्त जानकारी पुलिस को नही दी।जानकारी मिली है कि गांव में मामला दबाने के लिए पंचायत का दौर भी चला।जब पंचायत में बात नहीं बना तो आज नाबालिग परिजन के साथ थाना पहुँचीं ।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि नाबालिग के बयान पर मामला दर्ज हो गया है।आगे की कार्रवाई जारी है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Ranchi. A case of gang-rape of a minor resident of Namkum police station area of capital Ranchi by threatening to kill her has come to light. In this case, the minor has named Suryakant Munda alias Surju Munda, Ravi Munda alias Boda Munda, Pradeep Munda alias Pundi Pahan and another Accusing the young man, a written application has been given in Namkum police station, while the police have started taking action by registering a case of rape.
According to the minor, she had gone to the village shop at 6:30 pm on April 27. During this, the four ambushed her, threatened to kill her and took her to a house where all four took turns to rape her throughout the night. When all four went out for defecation in the morning, she somehow ran away to her maternal uncle’s house. When she returned home from her maternal uncle’s house on May 4 and informed the relatives about the incident. After that she reached the police station with her relatives and gave a written application. A case has been registered on the application given by the minor.
Here it is said that it has been almost a week since the minor was raped. In the meantime, when the relatives of the minor informed the chief, but the information was not immediately given to the police. Information has been received that in order to suppress the matter in the village, the Panchayat round When things did not work out in the panchayat, today the minor reached the police station along with her family members.
In this regard, station in-charge co-inspector Sunil Kumar Tiwari said that a case has been registered on the statement of the minor. Further action is on. Raids are on to arrest the accused.
